Posts

Showing posts from March, 2016

जाट आंदोलन की हकीकत

पिछले दिनो हरियाणा में जाट आरक्षण के नाम पर किस तरह हिंसा और उपद्रवी घटनाओं को अंजाम दिया गया, यह सभी को पता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब तक आरक्षण के नाम पर या कहें कि आरक्षण प्राप्त करने के लिये कभी इतने संकुचित और संकीर्ण तरीके नही अपनाए गए। आरक्षण के नाम पर हरियाणा में जिस तरह की हिंसा की गई, जिस तरह का उत्पात मचाया गया उसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। जहाँ तक मैने देखा उसके आधार पर यही कहेंगे कि इस बार के आरक्षण आंदोलन में अराजकता और अमानवीयता के सारे कीर्तिमान ध्वस्त हो गये। आज हम सवाल आरक्षण प्राप्त करने के तरीके पर ही उठायेंगे। अभी तक आरक्षण के नाम पर छुटपुट हिंसा देखने व सुनने को मिलती थी, परंतु जिस तरह की हिंसा हरियाणा में देखने को मिली वह कहीं से भी स्वीकार्य नही है। यूँ तो आरक्षण के नाम पर हरियाणा में जो कुछ भी हुआ वह बेहद निंदनीय है, परंतु  हरियाणा के मुरूथल में जिस तरह आंदोलन के दौरान महिलाओं से तथाकथित बलात्कार की घटना सामने आई है वह बेहद शर्मनाक है। आजतक आरक्षण के आंदोलनों में इस तरह के ओछे और अमानवीय कृत्य कभी नही किये गये थे। सवाल यह है कि क्या दे...