धार्मिक भावनाओं की ज़मीन पर उत्तर प्रदेश की सियासत
आए दिन धर्म संप्रदाय की कुत्सित राजनीति से चर्चा में बने रहने वाला उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर देश की राजनीति के केंद्र में है. वजह है शामली जिले के कैराना से कथित तौर पर हिन्दू परिवारों का पलायन. भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने बाकायदा तमाम दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की सत्ताशीन सपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगते हुए हिन्दू परिवारों के पलायन की बात कही. बीजेपी सांसद ने 346 परिवारों की सूची जारी करते हुए उनके विस्थापन की बात कही . हालाँकि बाद में शासन ने अपने स्तर पर मामले की जाँच की, और पाया कि 346 में से 188 परिवार पांच वर्ष और 66 परिवार दस वर्ष पहले ही इस जगह को छोड़कर जा चुके हैं. इस मुद्दे को तत्काल लपकते हुए भाजपा के हिन्दुओं की सुरक्षा के ठेकेदार संगीत सोम जैसे नेता फिर से सक्रिय हो गए और अपने 2000 समर्थकों के साथ निर्भय यात्रा निकाल दी. हालाँकि यात्रा ज्यादा लम्बी नहीं चल सकी. इसके बाद से अब तक भाजपा के तमाम नेता सम...